लैब रिपोर्ट के आधार पर वीरवार को 31 मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।
इनमें से 21 मरीज डेंगू और दस चिकनगुनिया के हैं। जिला मलेरिया अफसर डॉ. रमेश का कहना है कि लोगों को लगातार बीमारियों से जागरूक किया जा रहा है।
अब तक शहर में 210 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वीरवार को 12 पुरुष और नौ महिलाओं को डेंगू की पुष्टि हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में चिकनगुनिया के 13 सैंपल लेकर भेजे गए थे, दस मरीजों के सैंपल पाजिटिव आए हैं। चालू सीजन में अब तक चिकनगुनिया के 15 मरीज आए हैं।
डॉ. रमेश का कहना है कि डेंगू के 210 मरीजों में से 63 मरीज अन्य जिलों के और सात मरीज अन्य राज्यों से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुखार होने की सूरत में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराया जाए।