फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

Mon, 28 Sep 2026 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लुधियाना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान संजय तलवाड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच कराने की भी हुंकार भरी। तलवाड़ ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सांठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगभग 15 फीसदी मतदाताओं, यानी 13.8 करोड़ नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है। तलवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर निर्वाचन आयोग के दो अन्य सदस्यों ने भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें