फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मतदाता सूची में गलत तस्वीरों की जांच की मांग

Sat, 10 Oct 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। मतदाता सूची में गलत तस्वीरें दर्ज होने के कथित मामले से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। पूर्व विधायक संजय तलवाड़ ने लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी 235 बूथों की मतदाता सूचियों की जांच की मांग की है।
तलवाड़ का दावा है कि एक बूथ में ही कई मतदाताओं के नाम के सामने गलत तस्वीरें मिली हैं। उनके अनुसार, बूथ नंबर 38 में क्रमांक 422 पर मतदाता की जगह शहीद भगत सिंह की तस्वीर दर्ज होने का संदेह है। इसके अलावा, क्रमांक 5, 69, 397, 410, 747, 750, 983 और 990 पर भी गलत तस्वीरें बताई गई हैं। तलवाड़ ने कहा कि एक बूथ में इतनी त्रुटियां मिलने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत जांच जरूरी है। कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर उठाए जा रहे सवालों का जिक्र किया। उन्होंने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने और मतदाता सूची में सही जानकारी के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय तलवाड़ ने मुख्य चुनाव अधिकारी से सभी 235 बूथों की मतदाता सूचियों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गलत तस्वीरों और अन्य त्रुटियों की पहचान कर उन्हें जल्द ठीक किया जाए। जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं ताकि चुनाव प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। तलवाड़ ने कहा कि मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें