फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब में खनन पर पर्यावरण ऑडिट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य सरकार से खनन गतिविधियों के मद्देनजर पंजाब में पर्यावरण ऑडिट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ राज्य के लिए चेतावनी का संकेत है और समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। वड़िंग ने अरावली की पहाड़ियों में अंधाधुंध खनन के खिलाफ उठी पर्यावरण संबंधी चिंताओं और विरोध का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में स्थिति उतनी ही गंभीर है और इसके लिए राज्य-स्तरीय पर्यावरण ऑडिट और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। अमरिंदर सिंह ने सभी पक्षों से आग्रह किया कि वे वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर राज्य के पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि अरावली का मुद्दा पंजाब के लिए चेतावनी का संकेत है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय नुकसान को रोका जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें