फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण कम करने में मदद देगा हीरो साइकिल्स

Thu, 03 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए हीरो साइकिल्स लिमिटेड ने सीएम अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाया है। दिल्ली में सफल कार फ्री डे का आयोजन करके इसकी शुरुआत की गई है। धीरे धीरे यह प्रयोग देश के अन्य शहरों में भी किया जा सकता है। इसके अलावा वहां पर सरकार के सहयोग से साइकिलिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। यह जानकारी हीरो साइकिल्स लिमिटेड के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने वीरवार को रखबाग में दी।
विज्ञापन

पंकज ने कहा कि कंपनी का फोकस साइकिल के साथ साथ लोगों की सेहत और रिक्रिएशन को भी बढ़ावा देना है। इसके लिए कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कई कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही लुधियाना में आउटडोर कल्चर को विकसित करना भी हीरो की प्राथमिकताओं में शामिल है। पंकज ने रखबाग में सात दिसंबर से शुरू की जा रही ट्वाय ट्रेन के ट्रायल का भी शुभारंभ किया।
हीरो के चेयरमैन ने कहा कि लुधियाना में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए रखबाग में 1.22 किलोमीटर लंबा आधुनिक साइकिलिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में है। कुछ दिन बाद इसे भी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। साइकिलिंग के लिए हीरो की तरफ से बच्चों की चार साइकिल के अलावा रोडस्टर और प्रीमियम समेत कुल बीस साइकिल प्रथम चरण में उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों के रिस्पांस को देखते हुए साइकिलों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। इस अवसर पर हीरो साइकिल के एमडी एसके राय और अशोक बावा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें