फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरापोस्त के साथ पकड़े ट्रक चालक की मौत, परिजनों ने एनएच किया जाम, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां, कई घायल

विज्ञापन
मृतक बलविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : ROPAR
विज्ञापन
पुलिस की ओर से चूरापोस्त के साथ पकड़े गए ट्रक चालक की मौत हो गई। मामले में पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया। देर शाम नौ बजे तक जब प्रदर्शनकारियों ने जाम नहीं हटाया तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद लाठियों से घायल लोगों और शव को गाड़ियों के जरिये अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी अंकर गुप्ता ने बताया कि 22 सितंबर को बलविंदर सिंह पुत्र चनन सिंह वासी गांव सुलतानपुर को पांच किलो चूरापोस्त के साथ पकड़ा था। 23 सितंबर को उसे अदालत में पेश कर कोरोना के कारण गांव घनौली में बनाई जेल में भेज दिया गया था। शुक्रवार को बलविंदर सिंह की सेहत खराब होने के बाद पहले उसे सिविल अस्पताल और बाद में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को परिजन चंडीगढ़ से शव लेकर एसएसपी दफ्तर के पास धरना देने आ रहे थे, तभी पुलिस शव वाली एंबुलेंस को थाना सदर ले आई। जहां मृतक के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया और इंसाफ की मांग की। देर रात तक जाम न खोलने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर खूब लाठियां बरसाईं। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर रखे शव को और प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों के जरिये अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि परिवार के साथ न्याय किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है मामला
सरपंच परमजीत कौर के पति कमलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने बलविंदर के पास से तीन किलो चूरापोस्त पकड़ा था, जबकि रिकॉर्ड में पांच किलो डाला गया। पुलिस ने बलविंदर को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया था और उसकी गिरफ्तारी रोपड़ से दिखाई गई। मृतक के साथी हरपाल सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह ट्रक चलाता था और वह महाराष्ट्र से 15 दिन बाद वापस आ रहा था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसके एक साथी क्लीनर को छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बलविंदर सिंह को सीआईए स्टाफ में हिरासत में रखकर उस पर प्रताड़ित किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव पर साफतौर पर निशान दिखाई दे रहे हैं। उधर, एसपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि बलविंदर सिंह की मौत पुलिस हिरासत में नहीं गांव घनौली में बनाई आरजी जेल में हुई है। इस संबंध में अदालत के आदेशों पर डाक्टरों का पैनल बना कर पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

मृतक बलविंदर के परिजन व अन्य लोग थाना सदर में पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए। - फोटो : ROPAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें