फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल युवक - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के सामने बाइक पर जा रहे एक युवक को कार सवार पांच हमलावरों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद तेजधार हथियारों से जानलेवा हमलाकर भाग गए। गंभीर हालत में उसे स्थानीय सिविल अस्पताल से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। एक अन्य घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश स्नेही व एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि सुनाम निवासी लखविंदर सिंह बाइक से दोस्त के साथ स्थानीय सिविल अस्पताल के पास से जा रहा था। इस दौरान एक गाड़ी में आए पांच हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। उन्होंने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया और भाग गए। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन नाजुक हालत के मद्देनजर पटियाला रेफर कर दिया गया। मेडिकल अधिकारी डॉ. संजय बंसल ने बताया कि दो घायलों में से लखविंदर सिंह की हालत नाजुक है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य घायल जसवीर सिंह उपचाराधीन है।
डीएसपी स्नेही ने बताया कि उक्त मामला दो पक्षों के दरमियान लंबे समय से चली आ रही लड़ाई से जुड़ा है। दोनों पक्षों से जुडे़ लोगों के खिलाफ अपराध के कई मामले दर्ज हैं। दोनों ही पक्षों के लोग वांटेड हैं। घायल लखविंदर सिंह पर भी दस मामले दर्ज हैं। इस मामले में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें