फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शेरपुर स्थित स्वर्ण पैलेस के पास स्थित खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान शेरपुर निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिलीप को मंगलवार शाम उसका दोस्त बुलाने आया था। उसके बाद से ही वह लापता था। परिवार के सदस्य रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे। बुधवार सुबह 10 बजे किसी ने उसका शव झाड़ियों में पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव के पास से एक माचिस और सिरिंज मिली है। इसे देखकर लगता है कि दिलीप ने नशा लिया था। ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें