फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में डीसी ने ऑक्सीजन कंन्सट्रेटर बैंक का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने एनजीओ राउंड टेबल इंडिया की तरफ से स्थापित किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक का उद्घाटन किया। इस बैंक में 50 कंसंट्रेटर का प्रबंध है। संस्था की तरफ से जल्द अन्य 50 और शामिल करने की घोषणा की गई। इससे लुधियाना में कोरोना पीड़ितों को एक सप्ताह के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इस संकट की घड़ी में संस्था की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है। इससे एकांतवास वाले कोरोना मरीजों को मदद मिलेगी। संस्था के पदाधिकारी आयुष जैन ने बताया कि प्रोजेक्ट सांस के तहत कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि देकर सात दिन के लिए कंसंट्रेटर को ले सकता है। इसे कोई भी इच्छुक 78884-95654 नंबर पर फोन या वाट्सअप पर कोविड रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची और आधार कार्ड देकर ले सकता है। इस योजना को पंजाब किंगस इलेवन और यूएसए से जुड़े डॉक्टर शुभा जैन की मदद से चलाया जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें