फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्म फिरौशी के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गिल रोड के दशमेश नगर इलाके में एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चलाने वाली अड्डा संचालिका सहित तीन आरोपियों को थाना डिविजन छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला के फ्लैट पर छापामारी की और वहां से तीनों को काबू किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ ट्रैफिक इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पकड़ी गई महिला काफी समय से बेखौफ अपने घर पर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर अपने ग्राहकों के पास भेजती थी। मौके पर पकड़ी गई युवती की पहचान सिंगार सिनेमा रोड निवासी के रूप में हुई। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है।
वहां से पकड़े गए ग्राहक की पहचान बाड़ेवाल निवासी रोहित सिंगला के रूप में हुई। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक इलाके के लोगों ने बताया कि जिस्मफरोशी का धंधा पिछले लंबे समय से जहां पर चल रहा था। जिस कारण मोहल्ला निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी अनुसार शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह से जिस्मफरोशी और नशा सप्लाई का धंधा सरेआम चलता है। जिससे लोग बेहद परेशान है। लोगों का कहना है कि पुलिस को अनैतिक धंधों पर लगाम लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें