फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मंडी गोबिंदगढ़ में डांडिया नी रात 2.0 कार्यक्रम 19 अक्तूबर को

Tue, 15 Sep 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। मेमोरी मेकर्स ग्रुप 19 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन भवन जीटी रोड में डांडिया नी रात 2.0 कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम की तैयारियों पर गाडर मार्केट में एक बैठक हुई।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की सफलता के बाद लोगों की मांग पर यह आयोजन दोबारा हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि हलका विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे। पायनियर सेरामिक्स के करण गुप्ता व नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस भी मौजूद रहेंगे। डांडिया नी रात 2.0 में लाइव डीजे बैंड और डांडिया विशेष आकर्षण होंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में सीमा गोयल, मीनाक्षी शाही, पूजा गोयल, सोनू अग्रवाल, रिया बस्सी, सोनिका काकड़िया, दिव्या काकड़िया और निशा शाही भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें