फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: साइकिलिस्ट बेटियों ने सात साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जीता स्वर्ण पदक

Tue, 03 Nov 2026 05:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब की सब-जूनियर बालिका साइकिलिंग टीम ने राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में सात साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। टीम ने टीम स्प्रिंट स्पर्धा में एक मिनट 16 सेकंड का समय दर्ज किया।
विजेता टीम में प्रीति शाह, गुनतास संधू, जपनीत कौर और पलकप्रीत कौर शामिल थीं। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और तालमेल से यह सफलता मिली। लुधियाना की प्रीति शाह, पटियाला की गुनतास संधू, अमृतसर की जपनीत कौर और पलकप्रीत कौर ने प्रदेश का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप की तैयारी के लिए लुधियाना में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों की निगरानी में कड़ा अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने एसोसिएशन, प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काहलों ने मुख्य प्रशिक्षक सतविंदर सिंह, प्रशिक्षक भुपिंदर कुमार, इकविंदर सिंह और महिला प्रशिक्षक हरप्रीत कौर की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास से ही यह उपलब्धि संभव हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह धालीवाल और प्रबंधन टीम के प्रयासों की भी सराहना की गई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बीएस सूदन और उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह धालीवाल, महासचिव जगदीप सिंह काहलों, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ओंकार सिंह, महासचिव मनिंदरपाल सिंह और ओलंपियन गुरजीत कौर ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें