फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में छूट पर मची लूट, सेनेटरी से लेकर प्रॉपटी डीलरों ने भी खोलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार प्रशासन की तरफ से सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। छूट के दौरान सोशल डिस्टेंस की सरेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दी, लोग जनसैलाब की तरफ से घरों से बाहर निकले। कई जगह पर पुलिस मुलाजिम भी तैनात दिखे, लेकिन उन्होंने ने रोकने का ज्यादा प्रयास नहीं किया है। कर्फ्यू की छूट में चाहे प्रशासन ने जरूरी सामान की दुकानें खोलने के लिए कहा, लेकिन सेनेटरी, मनियारी, से लेकर प्रॉपर्टी डीलर भी अपने दफ्तर खोल कर बैठ गए। एक व्यक्ति ने जब इस बाबत पुलिस को फोन कर सूचित किया तो पुलिस मुलाजिम का कहना था कि जब इनकों परवाह नहीं है तो हम क्या करें।
विज्ञापन

गौर हो कि लुधियाना इस समय रेड जोन में है। इसलिए प्रशासन ने सुबह सात बजे से चार घंटे के लिए जरूरी घरेलू, सामान की दुकानें खोलने की इजाजत दी थी। इस दौरन वही दुकानें खुल सकती थी, जिन्हें प्रशासन ने पहले अप्रूवल दे रखी है। इसके अलावा सोसाइटी और बेहड़ों में दुकानों को खोलने की परमिशन दी गई है, इसमें शर्त रखी गई थी कि ऐसी दुकान के आसपास कोई और दुकान नहीं होनी चाहिए। होलसेल दुकानें 11 बजे के बाद खोलने के लिए कहा गया था। आम लोग भी अपने घर से सामान खरीदने के लिए पैदल ही जा सकते हैं। वह किसी प्रकार के वाहन का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति इस समय के दौरान वाहन चलाते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए थे। एक घर से सिर्फ एक व्यक्ति घर से निकल सकता है, उसे मास्क डालना जरूरी होगा।
सोमवार की सुबह से लोग छूट का फायदा उठाने के लिए अपना वाहनों पर बाजार की तरफ निकल पड़े। सामाजिक दूरी का नियम को अनदेखा कर सब आराम से घूमते दिखे। हैबोवाल मेन बाजार में तो सभी दुकाने खुल गई। यहां पर मनियारी, कपड़े, हलवाई सहित प्रॉपर्टी डीलर भी अपने दफ्तर खोलकर बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें