फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की टशन : लुधियाना में युवकों ने दिनदहाड़े कार में बैठ की हवाई फायरिंग, Video सोशल मीडिया पर डाली

Thu, 06 Mar 2025 05:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कार सवार दो युवक हवाई फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग का मकसद कुछ और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वाह वाही लूटना है। 
विज्ञापन
हवाई फायरिंग करते कार सवार युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आने के बाद सीएम भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव ने एक अभियान शुरू किया था। जिसमें हथियारों को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन दिनों सोशल साइट्स पर हथियारों के साथ फोटो डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अगर बात लुधियाना शहर की की जाए तो लुधियावियों में अभी भी हथियारों के साथ फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वाहवाही लूटने का शौक खूब बना हुआ है। हथियार रखना एक स्टेट्स सिंबल बना गया है। 

विज्ञापन


वहीं, अब लुधियाना के साऊथ सिटी की एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े सरेआम कार में बैठकर हवाई फायर किए। युवकों पर पैसे का इतना खुमार और टसन है कि उन्होंने गोलियां चलाने की वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम स्टेट्स भी लगाया। मगर वीडियो वायरल होने के बाद उसे डिलीट कर दिया। लेकिन, हैरानी वाली बात यह है कि सरेआम हवाई फायर करने के बाद भी पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी और युवक आज भी लाइसेंसी हथियार लेकर शहर में घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पंजाब में लगातार अवैध हथियारों के साथ वारदातें हो रही है। लोगों का हथियारों की तरफ रूझान बढ़ने लगा है। हर जिले में लाइसेंसी हथियार लेने की होड़ लगी हुई है। युवा हथियारों के साथ अपनी फोटो सोशल साइट्स पर अपलोड कर रहे हैं। एक ऐसी ही वीडियो वायरल हुई है। जिसमें कार पर बैठे पगड़ीधारी युवक सरेआम अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ हवाई फायर कर रहे हैं। घटना साऊथ सिटी रोड की बताई जा रही है। फायर करते की वीडियो बनाकर युवकों ने इसे अपने इंस्टाग्राम सटेट्स भी लगाया है। जब वीडियो ज्यादा वायरल हुई तो स्टेटस हटा दिया गया हालांकि यह मामला थाना सराभा नगर पुलिस के अधीन का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें