फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज का ट्रैजिक एंड: हाथ पैर बांध पति ने दबाया गला, चार दिन पहले रहने आए थे; कमरा बंद कर आरोपी भागा

Tue, 10 Jun 2025 08:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बीस साल की राधिका ने पांच माह पहले ही सुनील के साथ लव मैरिज की थी। रविवार रात के बाद से कमरा बंद पड़ा था। मंगलवार को भाई के आने पर मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच महीने पहले लव मैरिज करने के बाद चार दिन पहले ही मोहल्ला फतेहगंज की गली नंबर पांच में पति के साथ रहने आई विवाहिता की गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पति ने की है। हाथ पैर बांधने के बाद शव कमरे में ही रख आरोपी कमरा बंद कर फरार हो गया। जब बदबू आई तो आस-पास के लोगों ने देखा तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: थानेदार लाइन हाजिर: आप नेता के भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, पिता को धक्के मारे; पुलिस कमिश्नर से भी बोला झूठ
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी, एसीपी सेंट्रल अनिल भनौट, थाना डिविजन तीन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर आदित्य पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतका की पहचान राधिका (20) के रुप में हुई है। उसके गले पर निशान मिले है। पुलिस ने इस मामले में उसके पति सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

पांच माह पहले हुई थी शादी

लुधियाना पुलिस के एसीपी अनिल भनोट ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है। मृतक राधिका की बहन आशा ने बताया कि वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला रुस्तमपुर के संत कबीर नगर इलाके की रहने वाली है। वह करीब पांच महीने पहले ही सुनील के साथ विवाह के बंधन में बंधी है। वह पहले टिब्बा रोड इलाके में रहते थए और करीब चार पांच दिन पहले ही वह मोहल्ला फतेहगंज में रहने के लिए आए थे। रविवार को रात दस-ग्यारह बजे मकान मालिक की बेटी लड़की से मिलकर गई। उस समय दोनों घर पर थे। उसके बाद कमरा बंद पड़ा था। 

बदबू आने पर हुआ खुलासा

मंगलवार को राधिका का भाई उससे मिलने के लिए आया था, लेकिन कमरा बंद था। अंदर बदबू सी आई तो उसे कुछ शक हुआ। उसने तुरंत घर मालिक को इसकी जानकारी दी। पुलिस को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर शव देख सभी हैरान रह गए। हाथ पैर बंधे थे और मृतक राधिका अंदर पड़ी थी। जिसके बाद अधिकारी जांच करने लगे। थाना डिविजन तीन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर आदित्य ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें