फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सीएम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला काबू

Thu, 18 Feb 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
र जलने और पत्नी के छोड़ जाने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के थाना श्रीनगर में फोन कर कहा था कि वह उनके मुख्यमंत्री को बम से उड़ा देगा।
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद उत्तराखंड के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जब उत्तराखंड पुलिस ने जांच की तो पता चला कि फोन लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके का था। पुलिस ने तुरंत लुधियाना पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पौड़ी गढ़वाल के आताखोली निवासी केश्वानंद के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है।

एडीसीपी 2 शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी केश्वानंद फोकल प्वाइंट इलाके में रहता है और हीरो मैजिस्टिक ऑटो लिमिटेड में काम करता है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले पौड़ी स्थित आताखोली गांव में बने केश्वानंद के घर को कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। उसके बाद उसकी पत्नी भी झगड़ा कर उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा। वह गांव की पंचायत के पास अपना आईडी दोबारा बनवाने के लिए गया तो किसी ने उसकी नहीं सुनी।
विज्ञापन


जब वह थाने में अपना पहचान पत्र बनवाने के लिए गया तो पुलिस ने भी उसकी कोई बात नहीं सुनी। परेशानी के चलते उसने कुछ दिन पहले थाना श्रीनगर में फोन कर कहा कि वह उनके मुख्यमंत्री हरीश रावत को बम से उड़ा देगा, मार देगा। मुख्यमंत्री को उड़ाने की सूचना मिलने के बाद थाना श्रीनगर की पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पता लगाया कि फोन कहां से आया है।

जांच के दौरान पता चला कि वह लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके से आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी दो ने कहा कि मामला उत्तराखंड का था, इसलिए पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें