फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: बाइक की रेस लगा रहे थे दो नाबालिग, धुंध में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़े, माैके पर माैत

Mon, 18 Nov 2024 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने के बावजूद दोनों नाबालिग बाइक रेस करने लगे। गुरु गोबिंद सिंह मार्ग पर गांव के बाहर ड्रेन के समीप उन्हें आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी और दोनों की बाइक ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन
नवदीप सिंह और हरसिमरनजीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक रेस लगा रहे मोही कैंप खालसा स्कूल के दो छात्रों की सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नवदीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह (16) और हरसिमरनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (15) गांव मोही के स्कूल में ग्यारहवीं के छात्र थे। नवदीप सिंह दूध लेने डेयरी पर गया था और हरसिमरनजीत अपनी बहन को गांव के बस अड्डे पर छोड़कर घर वापस जा रहा था। दोनों अलग-अलग बाइक पर निकले थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने के बावजूद दोनों बाइक रेस करने लगे। गुरु गोबिंद सिंह मार्ग पर गांव के बाहर ड्रेन के समीप उन्हें आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी और दोनों की बाइक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर तक आवाजें सुनाई दी। जब तक लोग वहां पहुंचे, ट्रैक्टर चालक फरार हो चुका था और दोनों बाइक के परखच्चे उड़ चुके थे। दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

ग्रामीणों ने दोनों के परिवार को सूचित किया और थाना सुधार को भी जानकारी दी। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों के शव लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचा दिए हैं। पुलिस ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें