फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: ड्यूटी से लाैट रहे दिल्ली पुलिस के हवलदार से मारपीट, कार की चाबी छीनी, भागकर बचाई जान

Mon, 18 Nov 2024 09:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

मोखरा गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हवलदार के तौर पर तैनात है। रविवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कार से घर लौट रहा था। सांपला के नजदीक चुलियाना मोड़ के पास पहुंचा तो सफेद रंग के टेंपों ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। उसमें से उतरे युवकों ने उसके साथ मारपीट कर कार की चाबी छीन ली।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के हवलदार का रास्ता रोककर दो गाड़ियों में सवार सात युवकों ने न केवल रास्ता रोक लिया, बल्कि मारपीट कर कार की चाबी छीन ली। हवलदार ने खेतों में दौड़कर जान बचाई। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक मोखरा गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हवलदार के तौर पर तैनात है। रविवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कार से घर लौट रहा था। सांपला के नजदीक चुलियाना मोड़ के पास पहुंचा तो सफेद रंग के टेंपों ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। उसमें से उतरे युवकों ने उसके साथ मारपीट कर कार की चाबी छीन ली। इसी बीच चार लोग और दूसरी कार में सवार होकर आ गए। उसने खेतों में भागकर जान बचाई और पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। कार की चाबी डिवाइडर के पास मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि छानबीन कर रही हैं कि हवलदार के साथ वारदात की वजह क्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें