फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर दो गुटों में झगड़ा

Thu, 05 Nov 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रढ़ में रास्ते के लिए बुधवार रात दो गुटों में हुए झगड़े में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बलौर सिंह ने ढाबा वाले खेत में से 8 किले जमीन ठेके पर ली थी। वहीं इस खेत में सुखजीत सिंह ने भी 2 किले जमीन ठेके पर ली थी।
विज्ञापन

बलौर सिंह के खेत को सुखजीत सिंह की जमीन से गुजर कर जाना पड़ता है। पहले यह रास्ता राजामंदी से चलता रहा, लेकिन अब सुखजीत सिंह इससे गुजरने से रोकने लगा। बलौर सिंह जब खेत में कंबाइन पर काम कर रहा था तो सुखजीत सिंह व उसके पिता हरदेव सिंह ने कंबाइन को आग लगाने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह ने मारने की नीयत से रिवाल्वर भी निकाली। हरदेव सिंह ने कंबाइन को आग लगानी चाही, लेकिन दोनों की झड़प होने पर वह खुद लगाई आग की चपेट में आ गया। इसमें सुखविंदर सिंह जख्मी होे गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बुधवार रात दोनों गुटों के तीन लोग अस्पताल में दाखिल हुए। इसमें एक मौजूदा सरपंच का पति भी नामजद किया गया। जोगा पुलिस ने इस आरोप में सुखजीत सिंह, उसके  पिता हरदेव सिंह, भूपिंदर सिंह, यादविंदर सिंह, मौजूदा महिला सरपंच के पति बलदेव सिंह निवासी रढ़ पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें