फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को उड़ाया, दो दोस्तों की मौत, फिरोजपुर में पति के साथ जा रही महिला की जान गई

Mon, 02 Mar 2026 05:22 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में टिप्पर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। डेहलों के गांव गोपालपुर के पास स्थित सुआ पुल से सामने तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार खुशियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी संदीप बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खुशियां और उसका दोस्त संदीप सिंह बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। जब वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों काफी दूर जाकर गिरे, जिससे खुशियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में संदीप को तुरंत सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन वहां संदीप ने भी दम तोड़ दिया। थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक दुर्गा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति जख्मी
जीरा-फिरोजपुर रोड पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरचंद्र वासी वार्ड नंबर-सात हीरा नगर फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पत्नी रीतू संग बाइक से जीरा से फिरोजपुर आ रहा था। वह आगे जा रहे ट्राले को क्रॉस कर रहा था कि सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी गिरकर ट्राले के टायर के नीचे आ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें