फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर थाने से भागी तस्कर की आरोपी, काबू

Sun, 08 Nov 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शिमलापुरी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांजा सप्लाई करने की आरोपी एक महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। पुलिस ने तीन घंटे की तलाश के बाद महिला को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के कब्जे से 140 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने लोहारा निवासी कमला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना शिमलापुरी में तैनात लखबीर सिंह ने कहा कि आरोपी महिला चाय की दुकान की आड़ में मजदूरों को गांजा सप्लाई करती है। छापामारी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से 140 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें