फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक देने के बाद भी पत्नी से करता रहा दुराचार

Wed, 06 Jul 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तलाक के बावजूद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को न बताकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब पत्नी को इसके बारे में पता चला तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से की। थाना हैबोवाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि साउथ सिटी के रहने वाले सुखविंदरपाल सिंह की शादी पीड़िता के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद आरोपी का पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। आरोपी ने चालाकी से सारे कागजात तैयार किए और 2009 में उससे तलाक ले लिया लेकिन आरोपी ने इस बारे में पीड़ित को नहीं बताया। आरोपी काफी समय तक उसके साथ रहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ समय पहले पीड़ित को इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों के पास की। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें