फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने किया नाबालिग के साथ दुराचार

Sat, 09 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी किराएदार की नाबालिग युवती के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न कहे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


नाबालिग ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ललित शाह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। 

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ इलाके में ही दुकान चलाती है। वह अपने कमरे में अकेली थी तो आरोपी उसके कमरे में आ गया। आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। जांच अधिकारी चमन सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें