फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से 2.68 लाख रुपये लूटे

Sat, 21 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ओवरब्रिज के नीचे दिनदहाड़े एक आढ़ती से बाइक सवार युवक रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गया। थाना बुढलाडा पुलिस के दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


घटना शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव धलेवां निवासी आढ़ती नच्छतर सिंह ने बताया वह एचडीएफसी बैंक से 2.68 लाख रुपये निकालकर अकाली नेता व आढ़ती शाम लाल धलेवां के निवास पर लेन देन का हिसाब करने के लिए जा रहा था।

वह अपना स्कूटर खड़ा करके आगे बढ़ा तभी, बाइक सवार युवक उससे रुपयों वाला थैला छीनकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला युवा बिना नंबर प्लेट वाली बजाज पल्सर बाइक पर सवार था। थाना बुढलाडा के प्रभारी सरबजीत सिंह चीमा ने बताया किअज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें