फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को होटल में बंधक बनाकर पीटा

Wed, 28 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए कहने पर निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को प्रेमी ने होटल के कमरे में बंधक बनाकर पीटा। थाना कोतवाली पुलिस ने नर्स की शिकायत पर गांव हिस्सोवाल के रहने वाले जगरूप सिंह उर्फ भूपा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसकी मुलाकात आरोपी जगरुप केसाथ चार वर्ष पहले हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने उसे कई बार शादी करने का झांसा दिया, मगर किसी कारण दोनों की बात नहीं बन पा रही थी। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे घंटाघर के पास स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुला लिया।

होटल के कमरे में उसने शादी करने के बारे में बात की तो आरोपी एक दम से तैश में आ गया। उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट करने के बाद फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता होटल से मुक्त होकर थाना कोतवाली पहुंची और शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें