पंजाब पुलिस के हवलदार ने एक हैंडलूम दुकानदार के सिर पर पिस्तौल तान दी।
सिनेमा रोड पर मक्खन लाल हैंडलूम के दुकानदार ने 13 महिलाओं की संयुक्त
कमेटियां तैयार की है।
उन्हें बिस्तर, चारपाई व अन्य प्रकार के
हैंडलूम का काम दिया गया है। उक्त पुलिस मुलाजिम की पत्नी व उसकी भाभी भी
इस स्कीम में सदस्य बने हुए हैं। इसके तहत वह अपना सामान पहले ही ले जा
चुके हैं। मंगलवार को वह किसी काम से फिर से उक्त दुकानदार के पास आई।
इस
दौरान दुकानदार अपने बकाया के बारे करने लगा कि नशे में धुत उक्त हवलदार
ने दुकानदार मक्खन लाल पर अपनी पिस्तौल तान ली। बाद में इस बारे में पुलिस
को सूचित किया गया, लेकिन दोनों पक्ष में समझौता हो गया।