फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली प्लैटलैट्स : रिलायंस कंपनी के मैनेजर से होगी पूछताछ 

Mon, 20 Jun 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
ब्लड - फोटो : demo pics
विज्ञापन
काउंटर इंटेलिजेंस और सेहत विभाग की ओर से सांझे ऑपरेशन के तहत नकली प्लैटलैट्स समेत पकडे़ गए पांचों आरोपियों का पुलिस ने अदालत से एक और दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। इस मामले में अब बठिंडा पुलिस मुंबई से रिलायंस लाइफ साइंस के मैनेजर जाहीर बोरा को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेेंस के एआईजी अजय मलूजा ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड के दौरान रिलायंस के मैनेजर बोरा का नाम ही ले रहे हैं, लेकिन जाहीर बोरा इस मामले में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहेे। उन्होंने सोमवार को अपने दो वकीलों को भेज दिया जो पूरे हालातों की जानकारी लेकर गए हैं।

आरोपी दिलबाग सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि उसने रिलायंस कंपनी से अपनी पत्नी के नाम पर भी लाखों रुपये मंगवाए थे। इसको वह जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करता रहता था ।  
विज्ञापन

 
पुलिस ने एक सप्ताह पहले आरोपी दिलबाग सिंह, नरगिंदर सिंह, परमजीत सिंह, लाल बहादुर और परमजीत को 21 हजार 752 नकली प्लैटलैट्स की थैलियों समेत जिले के गांव बहमण दिवाना के पास से पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 से 17 जून तक अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन


इसके बाद 17 से 20 जून तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया। वहीं सोमवार को दोबारा पुलिस ने अदालत आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें