लुधियाना की गांधी नगर मार्किट में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक दुकान के बाहर से कपड़े का रोल चुराकर भागने की कोशिश करने लगा। दुकानदार ने तुरंत उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहले तो जमकर धुनाई की गई, इसके बाद उसके गले में तख्ती डाल दी गई जिस पर लिखा था - यह चोर है, दुकानों के बाहर से सामान चुराता है। भीड़ इकट्ठी होने पर लोग युवक को बेइज्जत करते रहे।