फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर गए कैदी की 17 महीने राह देखता रहा जेल प्रशासन

Mon, 09 May 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
जेल - फोटो : demo pics
विज्ञापन
एक कैदी अगस्त 2014 में चार सप्ताह की पैरोल लेकर गया, लेकिन वापस नहीं आया। जेल प्रशासन ने उसका 17 महीने तक इंतजार किया। जब आरोपी नहीं आया तब मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने भी शिकायत मिलने के तीन महीने बाद मामला दर्ज किया। थाना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शाहपुर रोड के रहने वाले संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार के खिलाफ 2005 में थाना सदर की पुलिस ने 458/459/460 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। अदालत ने उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। अगस्त 2014 में कैदी संजीव कुमार ने पैरोल पर घर जाने के लिए अनुमति मांगी। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने उसे 21 अगस्त से 19 सिंतबर तक चार हफ्ते की पैरोल पर भेज दिया।

पैरोल पर जाने के बाद संजीव कुमार वापस जेल नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन को 17 महीने बाद पता लगा तो उन्होंने जिला पुलिस को लिखकर भेजा। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन की तरफ से जब पुलिस को लेटर मिली तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें