आरोपी गोपी के खिलाफ सदर जगरांव और सिधवां बेट समेत अन्य थानों में एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस में गोपी की बाइक भी जब्त कर ली है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि जमानत पर चल रहे गोपी की संदिग्ध हरकतों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई थी।
थाना सिधवां बेट की पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी मलसिहां बाजण खौलिया वाला पुल जिला लुधियाना को 400 ग्राम हेरोइन और 54 हजार 200 रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गोपी के खिलाफ सदर जगरांव और सिधवां बेट समेत अन्य थानों में एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस में गोपी की बाइक भी जब्त कर ली है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि जमानत पर चल रहे गोपी की संदिग्ध हरकतों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई थी। पुलिस पार्टी सिधवां बेट नहर के पुल पर नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पक्की सूचना मिली कि गोपी अपनी सप्लेंडर बाइक पर किशनपुरा से सिधवां बेट हेरोइन बेचने जा रहा है।
उन्होंने अब्बूपुरा ड्रेन पुल के समीप स्थित देव कोल्ड स्टोर पर गुप्त नाकाबंदी कर ली। गोपी बाइक पर तेज रफ्तार से आ रहा था जब एकदम से पुलिस पार्टी ने सामने आकर उसे रुकने का इशारा किया तो उसने ब्रेक लगाकर पीछे मुड़ने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी से उसे घेर कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर गोपी के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और 54 हजार 200 रुपये बरामद हो गए। ये रुपये गोपी ने हेरोइन बेचकर अर्जित किए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ने बताया कि गोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसने हेरोइन किसको बेचकर ये रुपये जुटाये, इसके बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है। बिना कागजात के जब्त उसकी बाइक की भी जांच की जा रही है इसके अलावा नशा सप्लाई की मुख्य चेन का भी पता लगाया जा रहा है।
बीएमडब्ल्यू और स्कार्पियो कार सवार शराब तस्करों से 480 बोतल शराब बरामद
थाना सिटी जगरांव ने बीएमडब्ल्यू और स्कार्पियो कार सवार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान दीपक बंसल निवासी शक्ति नगर और परवीन सिंह उर्फ निक्का निवासी मलक जगरांव जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में नाजायज शराब की बोतलें बरामद की हैं, जिनमें रॉयल स्टैग की 120, पंजाबी खासा मार्का देसी की 84, पंजाब हीर सौंफी मार्का की 120 और पंजाबी राणो सौंफी मार्का की 156 बोतलें शामिल हैं।
जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि जगरांव के कच्चा मलक रोड नजदीक रेलवे फाटक पर नाकाबंदी करके तलाशी अभियान चलाया था। उन्हें सुचना मिली कि दीपक बंसल अपनी स्कार्पियो और परवीन सिंह निक्का अपनी बीएमडब्ल्यू कार में बाहरी राज्यों से तस्करी करके लाई गई नाजायज शराब बेचने के लिए गांव अलीगढ़ से कोठे खंजुरां रेलवे लाइन स्थित लिंक रोड से होते हुए जगरांव की तरफ आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ जगरांव के सन्मति जैन स्कूल टी-प्वाइंट के पास नाकाबंदी करके दोनों की कार घेर ली। तलाशी लेने पर कारों से अलग अलग ब्रांड की 480 बोतलें बरामद हो गई। दीपक बंसल और परवीन सिंह निक्का को गिरफ्तार करके आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कार्पियो और बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त कर ली है। आरोपियों को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।