फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंगों की गुंडागर्दी: पहले मोबाइल लूटा, फिर ब्लैकमेल... छह लाख नहीं दिए तो लूट ली एंडेवर, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 05:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब)

सार

पंजाब में निहंगों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए एक बाबा का मोबाइल लूट लिया। फिर उसे ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं दिए तो उसकी एंडेवर गाड़ी लूट ली। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जगरांव के रायकोट में एक बाबा को ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये मांगने वाले निहंगों ने उसकी एंडेवर गाड़ी लूट ली। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार निहंगों पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की शिकायत हरमनजोत सिंह उर्फ हरमन ने दी। वह बाबा जैदीप सिंह की एंडेवर गाड़ी लेकर रायकोट में अपने दोस्त को देने जा रहा था। हरि सिंह नलवा चौक के पास तीन हथियारबंद निहंगों ने बोलेरो से उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने हाथापाई कर गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपी जज सिंह गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने गुरुद्वारा टकरसर साहिब दधाहूर में छापा मारकर बघेल सिंह और उसके पिता कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटी गई गाड़ी और मोबाइल बरामद कर लिए गए। 

जांच में सामने आया कि आरोपी दो महीने पहले बाबा का मोबाइल छीन चुके थे। बाबा ने 60 हजार रुपये देकर सिम कार्ड वापस लिया। मोबाइल में बाबा के फोटो और वीडियो थे। आरोपी इन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह लाख रुपये मांग रहे थे। पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने गाड़ी लूट ली। थाना रायकोट सिटी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। एसएसपी डॉ. अकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपी बघेल सिंह पर पहले भी लूटपाट और झगड़े के तीन केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें