फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को शराब पीने से रोकने पर पत्नी का कत्ल

Fri, 29 Jul 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
जिले के गांव बुर्ज की एक महिला को अपने पति को शराब बेचने और पीने से रोकना इतना महंगा पड़ा कि गुस्साए पति ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतका की पहचान जसविंदर कौर के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान इकबाल सिंह निवासी गांव बुर्ज के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार मिंटू सिंह की शिकायत पर आरोपी इकबाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 मिंटू सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव बुर्ज का इकबाल सिंह शराब पीने का आदी है। उसके घर के आर्थिक हालात ठीक न होने से उसने गैरकानूनी तौर पर शराब बेचनी शुरू कर दी। इस वजह से उसकी पत्नी जसविंदर कौर उसे ऐसा करने से अकसर रोका करती थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि उन दोनों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसके तहत वीरवार देर शाम को जब जसविंदर ने अपने पति को ऐसा काम करने से रोका तो वह अपनी पत्नी के सिर पर तेज हथियार से हमला कर फरार हो गया। मौड़ पुलिस ने मृतका के शव को सिविल अस्पताल मौड़ भेज दिया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई जगसीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतका के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें