फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में दो का कत्ल

Wed, 15 Jun 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नजदीकी गांव फतेहगढ़ छन्ना में ससुराल वालों ने अपने दमाद जसविंदर सिंह पुत्र बंत सिंह को पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने कत्ल के आरोप में मृतक की पत्नी राजविंदर कौर, सास प्रकाश कौर व साले जीवन सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना रूडेके कलां के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि राजविंदर कौर अकसर अपने पति जसविंदर सिंह पर मारपीट व तंग करने का आरोप लगाती रहती थी। इससे गुस्साए जसविंदर के साले जीवन सिंह, सास प्रकाश कौर व पत्नी राजविंदर कौर ने उसे पीट पीट कर मार डाला। 

दूसरी घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह व जगजीत सिंह किसी मामले में जेल में बंद थे। दोनों में दोस्ती हो गई। जगजीत सिंह की जेल से जमानत हो गई और जेल में बंद गुरजंट सिंह ने जगजीत से कहा कि उसकी पत्नी के साथ निर्मल सिंह गोनी के संबंध हैं। उसके कहने पर जगजीत सिंह निर्मल सिंह की तलाश में अपने साथियों को साथ लेकर गांव कूबे चला गया। निर्मल को इसकी सूचना मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मल ने अपने कुछ साथियों को साथ लेकर जगजीत व उसके साथियों पर बेसबालों बैट और लोहे की राडों से हमला बोल दिया। नतीजन जगजीत सिंह की मौत हो गई। झगड़े में लखविंदर सिंह व प्रदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह के कत्ल के आरोप में निर्मल सिंह गोनी, हरजिंदर सिंह काला, गुरमेल सिंह सहित सात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें