फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवारा में मौत का स्पीड ब्रेकर: बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा, ट्रक ने कुचला, तीन बच्चों के पिता की गई जान

Wed, 10 Dec 2025 10:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के पास स्पीड ब्रेकर की वजह से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर इंडियन एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के पास बने बेतरतीब व गैर कानूनी स्पीड ब्रेकर मौत का सबब बन गया है। स्पीड ब्रेकर की वजह से बुधवार रात लगभग 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। वायु सेना स्थल के डोमेस्टिक कैंप गेट के सामने ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में मनदीप वर्मा निवासी पक्खोवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक और उसका साथी फरार हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया और सुधार पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुनीत गुलाटी ने बताया कि बाइक सवार मनदीप वर्मा मुल्लांपुर की तरफ से हलवारा जा रहा था कि सुरक्षा कारणों से सेना द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग की मदद से सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर की वजह से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेल टैंकर ने उसे कुचल दिया। टैंकर उसे दूर तक घसीटते ले गया।

मनदीप के रिश्तेदार अश्वनी कुमार निवासी हलवारा ने बताया कि मनदीप वर्मा की पक्खोवाल में सुनार की दुकान है। मनदीप बुधवार शाम अपने भाई के ससुराल मुल्लांपुर गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया। मनदीप शादीशुदा था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान आकाशदीप सिंह ने बताया कि मृतक मनदीप वर्मा का शव सुधार अस्पताल में रखा गया है और कल लुधियाना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को हिरासत में लिया गया है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना स्थल हलवारा की अफसर कॉलोनी से लेकर मेन गार्ड रूम चौड़ी सड़क तक इस सड़क पर 5 गैर कानूनी स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी और सेना प्रशासन को जनता इन्हें हटाने की फरियाद कर चुकी है, लेकिन कई वर्षों से इन्हें हटाया नहीं जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें