फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: मंदबुद्धि युवक को दो साल तक बंधक बना करवाई मजदूरी, संस्था ने कराया आजाद; फेसबुक के जरिये मां को मिला

Wed, 18 Mar 2026 03:35 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गांव टिब्बा में भोलू खान नामक व्यक्ति ने एक मंदबुद्धि युवक को अवैध रूप से अपनी कैद में रखा है। सूचना के आधार पर 22 फरवरी को जब संस्था के सदस्यों ने भोलू खान के डेरे पर दबिश दी तो वहां के हालात देखकर सबकी रूह कांप गई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के थाना साहनेवाल के अधीन आते गांव टिब्बा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


यहां एक व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ की खातिर एक बेसहारा मंदबुद्धि युवक को पिछले दो साल से बंधक बनाकर रखा हुआ था और उसे नरक भरी जिंदगी जीने पर मजबूर कर दिया था।

आरोपी युवक से पशुओं का गोबर उठवाने और कूड़ा साफ करवाने जैसे काम करवाए जा रहे थे। इस जुल्म का खुलासा तब हुआ जब धन-धन बाबा रतन देव जी चैरिटेबल सोसाइटी तरनतारन के प्रधान जगजीत सिंह को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली। 
विज्ञापन


उन्हें खबर मिली थी कि गांव टिब्बा में भोलू खान नामक व्यक्ति ने एक मंदबुद्धि युवक को अवैध रूप से अपनी कैद में रखा है। सूचना के आधार पर 22 फरवरी को जब संस्था के सदस्यों ने भोलू खान के डेरे पर दबिश दी तो वहां के हालात देखकर सबकी रूह कांप गई। आरोपी भोलू खान, उसके बेटे रहमत अली और सदीक खान ने उस मासूम को अपने चंगुल में जकड़ रखा था और उससे जबरन काम ले रहे थे। संस्था ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को वहां से आजाद करवाया।
विज्ञापन


आजाद करवाए गए युवक की पहचान इम्तियाज के रूप में हुई है। संस्था ने उसकी फोटो और आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। यह पोस्ट घूमते हुए युवक की मां बीबी जेहर तक जा पहुंची। अपने कलेजे के टुकड़े को इस बदतर हालत में देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी गई, जिसके बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भोलू खान, रहमत अली और सदीक खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें