फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले उधारी चुकाई, फिर मचा दिया लुट गया का शोर 

Sun, 03 Jul 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
थाना सदर मानसा की पुलिस ने गांव मानबीबड़ियां में एक दुकान पर वीरवार को दिनदहाड़े दंपति की आंखों में स्प्रे छिड़ककर नगदी छीनने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को काबू कर लिया। पकड़े गए कथित आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन


असल में आरोपी ठहराए गए तीनों लोगों के शिकायतकर्ता दुकानदार ने पैसे देने थे। उसने पैसे देने के बजाय यह ड्रामा रच दिया। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार को भी राउंडअप कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 

 पुलिस को दी शिकायत में गांव मानबीबड़ियां निवासी जसवीर सिंह (23) पुत्र गुरजंट सिंह ने बताया कि वह गांव में करियाना व इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसकी पत्नी मनप्रीत कौर ब्यूटी पार्लर चलाती है। वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी दुकान पर इंडिका कार में सवार होकर तीन लोग आए।
विज्ञापन


उन्होंने अपना नाम पप्पू मीहा, मनदीप व अहमदान बताया। उन्होंने कहा कि वह कॉस्मेटिक व आर्टिफिशियल गहने बेचते हैं। यदि आपके पास 30-35 हजार रुपये हैं तो वह सारा सामान उन्हें दे देंगे। सामान लेने के बाद जब वह पैसे निकालने लगे तो उन्होंने उनकी आंखों पर स्प्रे किया और तीस हजार रुपये छीनकर भाग निकले।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें थोड़ी ही देर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ठहराए गए तीनों लोगों को काबू करने के बाद दुकानदार की बनाई फर्जी कहानी सामने आई। 

एसएसपी मुखविंदर सिंह व थाना सदर प्रभारी सरबजीत सिंह चीमा ने बताया कि दुकानदार जसवीर सिंह ने किसी मामले में उक्त लोगों के 37 हजार रुपये देने थे। जब वह पैसे लेने आए तो दुकानदार ने उनको 30 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। जब उक्त लोगों ने दुकानदार से सात हजार रुपये भी जल्दी देने की बात कही तो उनके जाते ही दुकानदार ने लूट का शोर मचा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें