फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रजिस्टरी न करवाने के आरोप में पांच पर मामला

Sat, 14 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये लेकर जमीन की रजिस्टरी न करवाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों पर दो मामले दर्ज किए हैं। दोनों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को सीपी जिंदल ने बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने जमीन का सौदा करके बयाने के तौर पर 40 लाख लिए लेकिन समय आने पर रजिस्टरी नहीं करवाई। पुलिस ने आरोपी नसीब कौर, रंजू बाला, संजीव गुप्ता, राकेश कुमार, नरिंदर कुमार, अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसी प्रकार गांव कोटली कला के गुरतेज ने डीएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने जमीन का इकरारनामा करके उससे 15 लाख 60 हजार रुपये हासिल किए, लेकिन जमीन की रजिस्टरी नहीं करवाई। पुलिस ने कमलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें