फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटियों के पैसे लेने के लिए युवक का अपहरण 

Mon, 05 Dec 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
कमेटियों के पैसे लेने के चक्कर में कुछ लोगों ने एक युवक को अगवा कर लिया। घर ले जाकर उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसके परिवार वालों से कमेटी के पैसे मांगने लगे। युवक किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने न्यू शिवा जी नगर के कुलदीप भाटिया की शिकायत पर शिवपुरी के योगेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राकेश के बेटे और तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कुलदीप भाटिया ने बताया कि उसकी मां सुनीता भाटिया का करीब डेढ़ महीने पहले देहांत हो गया था। योगेश और राकेश गुप्ता का कहना था कि उन्होंने उसकी माता से कमेटियों के तीन लाख रुपये लेने थे, लेकिन इस लेन-देन के बारे में उसे कुछ नहीं पता था। रविवार देर शाम वह किसी काम से गोशाला रोड पर गया था।
विज्ञापन


वहां आरोपियों ने उसे घेर लिया और जबरन उसे अपने घर ले गए। वहां आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। उक्त आरोपी उसके परिवार वालों को फोन कर कमेटियों की पेमेंट की डिमांड करने लगे। कुलदीप भाटिया का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे आरोपियों ने उसे बंधक बनाए रखा।

इसके बाद किसी तरह वह उनके चुंगल से भाग निकला। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें