फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे व्यापारी को गन प्वाइंट पर किया अगवा

Thu, 28 Jul 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
दो हथियारबंद युवकों ने वीरवार सुबह डुगरी पुल के पास ट्रैफिक जाम में फंसे एक व्यापारी को गन प्वाइंट पर उसी की स्विफ्ट कार में अगवा कर लिया। दोनों युवक उसे पक्खोवाल रोड पर ले गए और वहां होटल कीज के पास मारपीट कर नीचे उतारकर कार लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी, थाना माडल टाऊन और थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो दोनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई के लिए एक दूसरे को कहा। जब अधिकारियों ने पीड़ित व्यापारी से बात की तो मामला मॉडल टाऊन का निकला। मॉडल टाऊन की पुलिस ने व्यापारी विवेक सिंगला की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विवेक सिंगला के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर शहीद भगत सिंह नगर से स्विफ्ट कार में फोकल प्वाइंट किसी काम से निकला था। उसकी गाड़ी में करीब 34 हजार रुपये की नगदी भी थी। जब वह डुगरी पुल के पास पहुंचा तो वहां पर ट्रैफिक जाम था। उसने अपनी कार धीरे कर ली।
विज्ञापन


इसी दौरान हथियारों से लैस दो युवक उसकी कार में बैठ गए। एक ने उस पर रिवाल्वर तान दी तो दूसरे ने उसे गाड़ी पक्खोवाल रोड की तरफ घुमाने की बात कही। उसने गाड़ी पक्खोवाल रोड की तरफ ले ली। जब वह होटल कीज के पास पहुंचे तो लुटेरों ने उसे गाड़ी साइड पर खड़ी करने को बोला। जब उसने गाड़ी रोकी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी कार लूटकर फरार हो गए। 

विवेक के अनुसार आरोपी उसकी कार में पड़ी नगदी और उसका मोबाइल फोन भी ले गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सबसे पहले शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन डुगरी से लुटेरे कार में सवार हुए थे तो उन्होंने इसकी जानकारी मॉडल टाऊन पुलिस को दी।

एडीसीपी टू संदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे कार बरामद कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लुटेरों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें