फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के दो हफ्ते के बाद खुद लौटा व्यापारी  

Fri, 26 Aug 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुढलाडा (मानसा)
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
कुछ दिन पहले अपहृत हुए सैलर और फैक्ट्री के मालिक बुढलाडा निवासी चिमन लाल का दो हफ्ते के बाद खुद ही लौटना लोगों के लिए असमंजस बनने के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस और परिजन व्यापारी के डिप्रेशन में होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


 बुढलाडा निवासी चिमन लाल का 4 अगस्त की रात को बरेटा स्थित फैक्ट्री से घर लौटते समय अपहरण हो गया था। उनकी कार लावारिस हालत में गांव दरियापुर खुर्द के पास से बरामद हुई थी। उसकी तलाश में पंजाब और हरियाणा की पुलिस ने दिन रात काफी छानबीन की थी।

वहीं व्यापारी चिमन लाल के  अपहरण के करीब 15 दिन के बाद घर वापसी कर लेना कई आशंकाएं पैदा कर रहा है। यह घटना जहां समूचे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं लोग इस बात पर भी असमंजस में हैं कि क्या परिवार ने अपहरणकर्ताओं के साथ कोई डील या फिर प्रशासन ने कोई डील करवाई है या यह किसी तरह का ड्रामा था। 
विज्ञापन


उधर डीएसपी सुरिंदर कुमार शर्मा का कहना है कि फिलहाल व्यापारी चिमन लाल काफी डिप्रेशन में हैं। उनके अनुसार उनकी तरफ से या उनके घर वालों की तरफ से अपहरणकर्ताओं के साथ किसी किस्म का समझौता किया गया है या नहीं इस संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें