फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: खेत में मिला युवती का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 13 Mar 2025 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

सुबह साढ़े 7 बजे किसान दलवीर सिंह को खेत में शव दिखा। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को सूचित किया। सरपंच ने पुलिस को खबर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना में गांव अलौड़ के पास एक युवती की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। रेलवे लाइन के पास गेहूं के खेत में एक युवती का नग्न शव मिला है। मृतका का मुंह बंधा हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे किसान दलवीर सिंह को खेत में शव दिखा। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को सूचित किया। सरपंच ने पुलिस को खबर दी। 

रेलवे लाइन के एक तरफ शव था और दूसरी तरफ युवती के कपड़े और चप्पल मिली हैं। जांच में सामने आया कि पहले युवती की हत्या की गई। फिर शव को रेलवे लाइन के पास से खींचकर खेतों में छिपाया गया।
विज्ञापन


सदर थाना के एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह के अनुसार युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को 72 घंटों के लिए खन्ना सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतका की उम्र लगभग 18 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें