फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: कबड्डी टूर्नामेंट का सपोर्ट करने वाले को धमकी, गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर मांगे 25 लाख रुपये

Thu, 13 Mar 2025 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

एक मार्च को कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में हुए पहले कबड्डी टूर्नामेंट को सपोर्ट करना पास के गांव के जमींदार को महंगा पड़ गया है। इसे लेकर अब जमींदार को पुर्तगाल के नंबर से धमकी भरी कॉल आई है। इसमें कॉल करने वाले खुद को गैंगस्टर अर्श डल्ला बताते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। 

विज्ञापन


थाना सदर में पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि इस मामले की तकनीकी स्तर पर जांच की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह निवासी गांव खैड़ा दोनां ने बताया कि उसके नंबर पर 12 मार्च दोपहर एक बजे पुर्तगाल के नंबर +351960208655 से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे 25 लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि मैं अर्श डल्ला बोल रहा हूं...जसविंदर सिंह तुझे यह बताना है कि तेरा बेटा और तू जो टूर्नामेंट करवाते फिर रहे है और जुगराज हमारे भाई के खिलाफ चलते हैं, तेरा सब मालूम है हमें, जहां मिल गए, वहीं मारेंगे। यदि पैसे न दिए तो मरने के लिए तैयार रहो। इस पर थाना सदर की पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि एक मार्च को गुरु नानक स्टेडियम में करवाए गए कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर जसविंदर सिंह को धमकी भरी कॉल आई है। इस टूर्नामेंट को जसविंदर सिंह और उनके बेटे ने सपोर्ट किया था। इसमें पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने परफार्म किया था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले को संजीदगी से लेते हुए टेक्निकल स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें