फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल में फिर से सिर उठा रहे गैंगस्टर

Mon, 09 May 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
गैंगस्‍टर
विज्ञापन
चुनाव आते ही कई सालों से छिपे-बैठे गैंगस्टर खुलकर सामने आने लगे हैं। गैंगस्टरों के सिर उठाने का सबसे बड़ा कारण है इन गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। कुछ दिन पहले गैंगवार के चलते लुधियाना में शादी समारोह में गैंगस्टरों द्वारा कांग्रेसी सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या की गई।
विज्ञापन


इसके बाद गैंगस्टर रॉकी की हिमाचल प्रदेश में हत्या की गई। उसके बाद अमृतसर में गैंगस्टरों ने तीन लोगों पर गोलियां चलाईं जिसमें एक की जान चली गई। रविवार को गैंगस्टरों द्वारा फरीदकोट में गैंगस्टर देवा की हत्या कर दी गई। लगातार बढ़ रही गैंगवार की वारदातों के बाद पंजाब पुलिस भी नींद से जाग गई है। पंजाब पुलिस ने इन गैंगस्टरों से निपटने के लिए स्पेशल टीमें बनाई है। 

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर क्रेडिट वार लेने का चलन भी बढ़ने लगा है। कांग्रेसी सरपंच रवि ख्वाजके की हत्या करने के बाद गैंगस्टर दविंदर शूटर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि उसी ने रवि ख्वाजके की हत्या अपने दोस्तों के साथ मिल की है। कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में मौत के घाट उतारे गए गैंगस्टर रॉकी की हत्या के बाद भी कई गैंगस्टर ग्रुपों ने अपने फेसबुक पेज पर उसकी हत्या करने की जिम्मेदारी ली। 
विज्ञापन


पंजाब में लग्जरी गाड़ियों को हथियारों के बल पर लूटने की वारदात भी ज्यादातर गैंगस्टर ही करते हैं। उसके बाद वह उसे किसी बड़ी वारदात को करने में इस्तेमाल करते हैं। पंजाब में जब भी कोई गाड़ी लूटने की वारदात सामने आई तो उसके कुछ दिन बाद कोई न कोई बड़ी वारदात होती है। पिछले साल गैंगस्टरों ने जगरांव में ढाबे से फार्च्यूनर गाड़ी को हथियारों के बल पर लूटा था।

इसके बाद जालंधर में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या की गई थी। इसमें इस्तेमाल गाड़ियों के नंबर जांचने पर पता चला था कि गाड़ी जगरांव के ढाबे से लूटी गई थी। कुछ दिन पहले लुधियाना में इवेंट मैनेजमेंट के मैनेजर से लूट की वारदात में आरोपियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था वह भी फिरोजपुर से लूटी गई थी। 


अब गैंगस्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा। गैंगस्टरों पर काबू पाने के लिए जिला पुलिस की तरफ से छह स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों की अगुवाई इंस्पेक्टर और एसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे। यह टीमें सिर्फ गैंगस्टरों को ही काबू करेंगी। 
विज्ञापन

बलकार सिंह, एडीसीपी क्राइम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें