फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहा था बंबीहा

Mon, 25 Jul 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फरार गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गांव फुल्लावाल में पूर्व कांग्रेसी सरपंच इंद्रजीत के घर बैठकर जिले में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर फुल्लावाल में छापेमारी की थी लेकिन इससे पहले ही बंबीहा फरार हो गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि बंबीहा तक पुलिस छापामारी की सूचना कैसे पहुंची। पूर्व कांग्रेसी सरपंच के घर से बरामद मेंटेरो गाड़ी उसके दामाद की है। पुलिस ने दविंदर बंबीहा उर्फ दविंदर शूटर के खिलाफ लूट की योजना बनाने का मामला दर्ज किया है। 

कुछ महीने पहले गैंगस्टर बंबीहा ने गांव ख्वाजके के पूर्व सरपंच रवि ख्वाजके की शादी समारोह में गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पूर्व कांग्रेसी सरपंच इंद्रजीत के फुल्लावाल स्थित घर पर रुका हुआ है और लूट की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घर पर छापामारी की तब तक वह फरार हो चुका था। जब पुलिस ने वहां खड़ी मेंटेरो गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से चंडीगढ़ नंबर की तीन प्लेट मिली। पुलिस को शक है कि दविंदर बंबीहा इसी कार का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी मोहन लाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें