फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी रूठी तो पति ने ससुराल घर में लगाई आग

Thu, 12 May 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
आग - फोटो : self
विज्ञापन
एक महिला को पति से रूठ कर जाना इतना महंगा पड़ा कि गुस्साए पति ने अपने साथी से मिलकर अपने ससुराल घर में आग लगा दी। इससे घर में कपड़े और 50 हजार रुपये की नगदी राख हो गई।
विज्ञापन


वहीं थाना रामां पुलिस ने गमदुर सिंह की शिकायत पर उसके दामाद परमपाल सिंह और उसके साथी बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना रामां पुलिस को दी शिकायत में गमदूर सिंह निवासी गांव मल्लवाला जिला बठिंडा ने बताया कि उसकी बेटी की आरोपी परमपाल के साथ दूसरी शादी हुई थी। बीते दिनों दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। उसकी बेटी अपने पति से रूठकर मायके आ गई। इसके कुछ देर के बाद ही उसका दामाद अपने एक अन्य साथी समेत उनके घर आ पहुंचा।

वहां झगड़ा करने के बाद उसने उनके घर को आग लगा दी। इससे घर में पडे़ कपडे़ और 50 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। थाना रामां पुलिस के एएसआई मनजीत सिंह का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें