फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने की चाहत पड़ी महंगी: 75 लाख में की कांट्रेक्ट मैरिज, कनाडा पहुंच बीवी किसी और के साथ रहने लगी

Wed, 22 Oct 2025 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

कुलजीत सिंह के अनुसार उन्होंने जश्नजोत पर 75 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए। उसने पहले तो वीजा में ही काफी अड़चनें डालीं। तीन साल बाद जब उनके बेटे को कनाडा बुलाया तो उसने देखा कि वह किसी और युवक के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
शादी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के गांव रशीन निवासी कुलजीत सिंह ने अपने बेटे हरमनप्रीत सिंह को कनाडा सेटल करने के लिए 75 लाख खर्च करके जश्नजोत से कांट्रेक्ट मैरिज करवा दी। तीन साल तक तो बहू ने उनके बेटे को बुलाया ही नहीं। आखिर वीजा लगवाकर जैसे वह कनाडा पहुंचा तो देखा पत्नी किसी और युवक के साथ रह रही थी। पांच-छह माह वहां परेशान होकर हरमनप्रीत भारत लाैट आया।

विज्ञापन


कुलजीत ने बताया कि कांट्रेक्ट के अनुसार जश्नजोत को कनाडा पहुंचकर हरमनप्रीत को वहां की पीआर दिलवानी थी। शादी से पहले बाकायदा एग्रीमेंट किया गया था, जिसके अनुसार उन्होंने लड़की को कनाडा भेजने का सारा खर्च समेत शादी पर आने वाला खर्च उठाना था। बदले में उनके बेटे हरमनप्रीत को कनाडा बुलाकर पीआर दिलवानी थी। 

कुलजीत सिंह के अनुसार उन्होंने जश्नजोत पर 75 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए। उसने पहले तो वीजा में ही काफी अड़चनें डालीं। तीन साल बाद जब उनके बेटे को कनाडा बुलाया तो उसने देखा कि वह किसी और युवक के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


हरमनप्रीत छोटा-मोटा काम करके वहां पांच-छह माह ही रहा, उसके बाद भारत लाैट आया। तब से वह मानसिक तनाव में है। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने पीड़ित कुलजीत सिंह की शिकायत पर बडुंदी निवासी ठग दुल्हन जश्नजोत कौर, उसके पिता गुरचरन सिंह और मां रछपाल कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 

थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मुकदमे की जांच चौकी लोहटबद्दी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह को सौंप दी है। मुख्य आरोपी जश्नजोत कौर कनाडा में है और उसके पिता गुरचरन
सिंह, मां रछपाल कौर को गिरफ्तार करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है। 

जश्नजोत को जांच में शामिल करने के लिए उसके कनाडा के पते पर नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही उसके भारत लाने के लिए भारत स्थित कनाडा और वहां स्थित भारतीय दूतावास के अलावा अन्य कानूनी विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

पीड़ित कुलजीत सिंह ने एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता से शिकायत की थी जिसकी जांच डीएसपी स्थानक जसजोत सिंह द्वारा की गई, जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के आदेश पर तीनों के खिलाफ थाना सदर रायकोट में मामला दर्ज किया गया। कुलदीप सिंह ने आरोपी परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और उनके 75 लाख रुपये वापस दिलवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें