फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halwara: खेत में मिला युवक का शव, दर्ज थे 14 से अधिक मामले, ड्रग ओवरडोज से माैत की आशंका

Tue, 18 Feb 2025 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी राहगीर ने खेतों में पडे़ शव की सूचना आसपास गांव की पंचायत के जरिए पुलिस को दी। रायकोट सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बलजिंदर सिंह के शव का पंचनामा होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई आपराधिक मामलों में नामजद गांव सुखाणा के बलजिंदर सिंह (32) का शव मंगलवार को खेतों से मिला है। रायकोट जगरांव मार्ग पर बिंजल बस अड्डे से गांव लम्मे को जाती लिंक सड़क पर खेतों में पडे़ शव से कुछ दूर उसकी बाइक भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी राहगीर ने खेतों में पडे़ शव की सूचना आसपास गांव की पंचायत के जरिए पुलिस को दी। रायकोट सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बलजिंदर सिंह के शव का पंचनामा होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बलजिंदर सिंह नशे का आदी था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि रायकोट सदर पुलिस ने फिलहाल मृतक के पिता निर्मल सिंह के ब्यान पर कुदरती मौत मान कर कार्रवाई की है। मौत के असली कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगी।

थाना सदर रायकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को इन्हीं मुकदमों में बलजिंदर पहले लुधियाना और फिर जगरांव अदालत में पेशी भुगत कर आया था। उसी शाम उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। परिवार लगातार उसे फोन करता रहा लेकिन आज सुबह उसका शव मिला। निर्मल सिंह ने किसी के खिलाफ कत्ल का संदेह नहीं जताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें