फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लुधियाना में राजस्थान के ड्राइवर की हत्या, रेस्तरां के बाहर खड़ी कार में मिला शव

Mon, 22 May 2023 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पार्थ सिंह यादव की शिकायत के मुताबिक उसका भाई गांव के ही रहने वाले राजिंदर सिंह की ब्रेजा कार बतौर टैक्सी चलाता था। 21 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसे फोन आया कि बबलू की मौत हो गई है और उसकी कार साहनेवाल के पास स्थित रेड मैंगो रेस्तरां के पास खड़ी है।
विज्ञापन
लुधियाना में कार ड्राइवर की हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में साहनेवाल के रेड मैंगो रेस्तरां के बाहर गाड़ी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजस्थान के अलवर में रहने वाले धनवंत सिंह उर्फ बबलू सिंह (44) की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव उसकी ब्रेजा गाड़ी में ही छोड़ दिया और फरार हो गए। राहगीर ने शव देख कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और अन्य पुलिस पार्टी वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि बबलू के चेहरे और शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के जिला अलवर स्थित सिंगपुरा इलाके में रहने वाले बबलू के भाई पार्थ सिंह यादव की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

पार्थ सिंह यादव की शिकायत के मुताबिक उसका भाई गांव के ही रहने वाले राजिंदर सिंह की ब्रेजा कार बतौर टैक्सी चलाता था। 21 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसे फोन आया कि बबलू की मौत हो गई है और उसकी कार साहनेवाल के पास स्थित रेड मैंगो रेस्तरां के पास खड़ी है। सूचना मिलने के बाद पारिवारिक सदस्य भी वहां पहुंच गए। साहनेवाल के नजदीक सर्विस लाइन पर ब्रेजा कार की ड्राइवर सीट पर बबलू बैठा हुआ था। उसके मुंह से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन


पार्थ ने बताया कि बबलू के शरीर पर चोटों के भी कई निशान थे। गंभीर हालत देख उसे तुरंत सिद्धू अस्पताल दोराहा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतक कहां से चला था और रास्ते में कहां रुका उसके साथ कौन बैठा था और ऐसी क्या बात हुई कि उसकी हत्या कर हत्यारे शव गाड़ी में ही छोड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कई थ्योरियों पर जांच में जुटी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ साथ उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है ताकि पता चल सके कि उसकी किस किस से बात हुई थी। गाड़ी कहां से बुक हुई और कहां जानी थी। सारी जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों का पता लगाया जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें