फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: डोमिनोज की एजेंसी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बिहार में हत्या का केस भी दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कुछ साइबर ठगों ने डोमिनोज की एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। साइबर सेल लुधियाना के पास जब शिकायत आई तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गिरोह का पता चला तो पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई। वहां से पुलिस एक आरोपी को पकड़ पाई, बाकी के चकमा देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान बिहार निवासी धीरज कुमार उर्फ उदय के रुप में हुई है। जिसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है और वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर बाकी के आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।


साइबर सेल के एसीपी मुराद जसवीर सिंह गिल ने ने बताया कि तरसेम सिंह ने साइबर क्राइम की पुलिस को जून 2024 में शिकायत दी थी कि उसे एक व्यक्ति ने कॉल कर डोमिनोज पिज्जा कंपनी की एजेंसी दिलवाने का झांसा दिया था और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि जिस बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए, वह बिहार का था। पुलिस ने उस बैंक खाते की जांच की मगर पता चला कि खाता फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाया गया था। जो आरोपी धीरज ने खुलवाया था। जब दस्तावेजों पर लगी तस्वीर की जांच की तो उक्त आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद एसएचओ सतबीर सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर हरिंदरपाल सिंह टीम के साथ बिहार पहुंचे और आरोपी को काबू कर लेकर आए। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी काफी शातिर है। उसके खिलाफ बिहार में हत्या का केस भी दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने इस केस में अन्य धाराओं को भी जोड़ा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें