फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गैंग ने होजरी व्यापारी से की लूटपाट

Thu, 07 Apr 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से गांव गिल जा रहे होजरी व्यापारी को ऑटो गैंग के सदस्यों ने मंजू सिनेमा के पास लूट लिया। लुटेरे व्यापारी से 27 हजार और अन्य सामान लेगए। बदमाश एक दूसरे को नाम से पुकार रहे थे। इस आधार पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने गांव लाडोवाल के हरजंट सिंह के बयान पर बलवीर सिंह, संदीप सिंह, निक्का, और सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


वारदात चार अप्रैल देर रात की है। लाडोवाल के गुरजंट सिंह ने बताया कि वह होजरी व्यापारी है। 4 अप्रैल को रात करीब 2 बजे किसी काम से वह लाडोवाल से गांव गिल जा रहा था। पहले उसे कोई जानकार रेलवे स्टेशन छोड़ गया। उसने रेलवे स्टेशन से गांव गिल जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो में चालक के अलावा तीन अन्य लोग भी थे। उसने सोचा, सभी सवारियां है।

वह भी गांव गिल जाने के लिए बैठ गया। गुरजंट का कहना है कि ऑटो चलाने वाले को पीछे बैठे लोग बलवीर सिंह के नाम से बुला रहे थे। जब ऑटो मंजू सिनेमा के पास पहुंचा, तो चालक ने ऑटो साइड पर रोक लिया। ऑटो रोकते ही चालक ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। एक अन्य ने तेजधार हथियार निकाल उसकी गर्दन पर रख दिया।
विज्ञापन


उसके अन्य साथियों ने उसका पर्स निकाल लिया, जिसमें 27 हजार रुपये और उसके दस्तावेज थे। वारदात के बाद बदमाशों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और ऑटो लेकर शेरपुर चौक की तरफ फरार हो गए। जांच अधिकारी कपिल कुमार ने कहा कि व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें